Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो बालकों को भारत ले जानेवाले शर्मा गिरफ्तार

 

कञ्जपुर, ३ मई । विभिन्न प्रलोभन देकेर दो बालकों को भारत की ओर ले जानेवाले शिव शर्मा को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । ललितपुर वागमती गावंपालिका–११ निवासी ४८ वर्षीय शर्मा कञ्चनपुर जिला गड्डाचौकी नाका होते हुए बुधबार दो बालकों को भारत की ओर ले जा रहे थे । उसी वक्त पुलिस ने शर्मा को गिरफ्तार किया है ।
प्राप्त सूचना के अनुसार बुधबार १३ और १४ साल के दो बालक कञ्जपुर जिला सदरमुकाम महेन्द्रनगर स्थित बसपार्क में खेल रहे थे, उसी वक्त शर्मा ने कम्प्युटर तालिम और मो–मो बनाने की तालिम देकर मासिक ४ हजार पारिश्रमिक देने का प्रलोभन दिया और बच्चे को भारत की ओर ले गया । पुलिस का कहना है कि दोनों बच्चे को भारतीय नम्बर प्लेट की कार में रखकर भारत की ओर ले जा रहा था । माइती नेपाल के सहयोग में उन लोगों को नियन्त्रण में ले गया है । पुलिस ने कहा है कि शर्मा के विरुद्ध मानव बेचबिखन संबंधी मुद्दा में कारवाही किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *