तुलानारायण साह फोरम में प्रवेश
काठमांडू, ३ मई । राजनीतिक विश्लेषक तथा अधिकारकर्मी तुलानारायण साह संघीय समाजवादी फोरम नेपाल में प्रवेश किए हैं । फोरम नेपाल का जारी केन्द्रीय कार्य समिति बैठक (अन्तिम दिन) में आयोजित विशेष कार्यक्रम में साह लगायत राजनीतिक तथा सामाजिक वृत्त में परिचित अन्य व्यक्तित्व भी फोरम नेपाल में प्रवेश किए हैं । साह मधेश फाउण्डेशन के मार्फत मधेश के विकास सम्बन्धी काम करते आ रहें हैं हैं । फाउण्डेशन विशेषतः तराई/मधेश केन्द्रित संस्था हैं । संस्था के जरिए साह तराई–मधेश में मानवाअधिकार संबंधी विभिन्न सामाजिक कार्य करते आ रहे थे । इस तरह फोरम नेपाल प्रवेश करनेवाले अन्य व्यक्तित्व में रुद्रराज कँडेल, मनोज वर्मा, देवनारायण सह, रेणु यादव लगायत हैं ।

