Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपभोक्ता को ठगने वाले और कालाबजारी करनें बाले व्यापारियों को होगा कडी कारवाहीः मंत्री यादव

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ६ मई ।
उद्योग वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्री मातृका प्रसाद यादव ने उपभोक्ता को ठगने वाले और कालाबाजÞारी करने वाले व्यापारियों को कार्रवाई के दायरे में लाने की बात कही ।
विराटनगर विमानस्थल पर पत्रकारों के साथ बातचीत में मंत्री यादव ने कहा कि सरकार सिंडिकेट सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेंकने की दिशा में सरकार जुटी हुई है और इस मुहिम में सभी का सहयोग चाहिए ।
इसीतरहा, संचार तथा सूचना प्रविधि राज्यमंत्री गोकुल प्रसाद बाँस्कोटा ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए एक एक वादे को पूरा किया जाएगा ।
काभ्रप्लांचोक के बनेपा में एमाले नगरकमिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ये बात कही । ये बताते हुए कि सरकार इस समय बजट बनाने में जुटी हुई है, उन्होंने कहा कि अब उत्पादन क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी और अब बँटवारे में बजट समाप्त नहीं होगा । साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि काभ्रेपलांचोक जिले में विमानस्थल बनाने का काम आगे बढ़ चुका है ।
इसीतरहा, श्रम रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मंत्री गोकर्ण विष्ट ने सभी श्रमिकों के न्यूनतम पारिश्रमिक की व्यवस्था सरकार द्वारा आने वाले सावन १ गते से किए जाने की बात कही ।
काठमांडू में अखिल नेपाल सरकारी अस्थायी, करार तथा ज्यालादारी कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विष्ट ने अब से एक साल के अंदर सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की प्रतिबद्धता जताई ।
इसीतरहा, सार्वजनिक यातायात को अनिवार्य रूप में कंपनी में रूपांतरित करने के सरकार के निर्णय के विरुद्ध आंदोलनरत यातायात व्यवसायी ने आज से बंद वापस लिया है ।
नेपाल यातायात व्यवसायी राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ कर्माचार्य ने ये जरूर कहा है कि कल बंद के दौरान हिरासत में लिए गए ७३ यातायात व्यवसायियों को अगर रिहा नहीं किया गया तो विरोध के अन्य कार्यक्रम लाए जाएँगे ।
इसीतरहा,
रक्षामंत्री ईश्वर पोखरेल ने सात नंबर प्रदेश के विकास के लिए सरकार को प्रतिबद्ध बताया ।
कैलाली भ्रमण वर्ष २०७५ का कैलाली के कर्णाली चिसापानी से शुभारंभ करते हुए रक्षा मंत्री पोखरेल ने कहा कि ये अभियान सात नंबर प्रदेश को राष्ट्रीय विकास के मूल धार में लाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *