Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. ४ ने पारित किया बजट

 

पोखरा, ७ मई । प्रदेश नं. ४ ने आइतबार बहुमत से बजेट पारित किया है । विपक्षी दल द्वारा विरोध करने कै बावजूद भी ध्वनिमत के आधार में बहुमत से बजेट पास किया है । आर्थिक मामिला तथा योजनामन्त्री किरण गुरुङ ने गत वैशाख १९ गते प्रदेशसभा में १ अर्ब २ करोड ५ लाख का बजेट पेश किया था । बजट के बारे में २० गते और २१ गते विचार–विमर्श की गई । लेकिन प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस और नयां शक्ति पार्टी ने बजट प्रति असन्तुष्टि व्यक्त करते हुए संसद अवरुद्ध किया ।

यह भी पढें   डीएवी विद्यालय के हिंदी की शिक्षिका इंदु ठाकुर का दुखद निधन


आइतबार कार्य व्यवस्था परामर्श समिति ने विवादित विषयों में सहमति कर बजट पारित करने का वातावरण बनाया । उसके बाद बहुमत के आधार में बजट पास किया गया । विनियोजित बजट में चालू खर्च के तरफ ४८ करोड ३ लाख ७५ हजार और पुँजीगत खर्च के तरफ ५४ करोड १ लाख २५ हजार विनियोति है । अर्थमन्त्री गुरुङ ने कहा है कि इस साल कानुन और संरचना निर्माण के लिए प्राथमिकता दिया जा रहा है, इसीलिए अगले साल से कानुन निर्माण कर बजट की आकार में वृद्धि की जाएगी ।
अर्थमन्त्री गुरुङ के अनुसार बजट में प्रथम प्राथमिकता पर्यटन क्षेत्र को दिया गया है । इसीतरह ऊर्जा, कृषि क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, पूर्वाधार निर्माण और सामाजिक क्षेत्र को भी उच्च प्राथमिकता दिया गया है । उनका कहना है कि पर्यटन विकास के लिए प्रदेश ४ स्थित ३ सौ गांव को नमूना पर्यटकीय गांव के रुप में विकास करने की योजनाएं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com