Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी–भ्रमण में ‘तराई–डुबान’ समस्या उठाने की तैयारी

 

काठमांडू, ८ मई । भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी मई ११ के दिन नेपाल भ्रमण में आ रहे हैं । भ्रमण के दौरान विभिन्न सहमति होने की अपेक्षा हैं । ऐसी ही अवस्था में नेपाल की ओर से तराई–डुबान संबंधी समस्या भी उठाने की तैयरियां हो रही है । आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट के अनुसार मोदी–भ्रमण के दौरान तराई डुबान समस्या समाधान के लिए बातचीत करने की तैयारी नेपाली पक्ष ने किया है । साथ में यह भी लिखा है कि प्रधानमन्त्री मोदी को जनकपुर में रक्षामन्त्री ईश्वर पोखरेल स्वागत करने जा रहे हैं ।

यह भी पढें   टूटे सपनों की राख से नई उम्मीद जगाना ही जिंदगी है : बिमल सरार्फ


इसीतरह कान्तिपुर दैनिक ने लिखा है कि भ्रमण के दौरान जलमार्ग, रेलमार्ग और कृषि में सझेदारी सम्बन्धी सहमति को सम्झौता में परिणत करने की तैयारियां भी हो रही है । परराष्ट्र मन्त्री प्रदीप ज्ञवाली ने कहा है कि दोनों प्रधानमन्त्री के बीच उल्लेखित समझदारी में हस्ताक्षर होेने जा रहा है । उल्लेखित विषयों में प्रधानमन्त्री केपी ओली भारत भ्रमण जाते वक्त सहमति बनी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com