Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदीजी का भ्रमण सफल बनाने के लिए पूरे देश लगा हैः सापकोटा

 

काठमांडू, ८ मई । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष तथा पूर्वमन्त्री अग्निप्रसाद सापकोटा ने कहा है कि भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को नेपाल में स्वागत करने के लिए नेपाली जनता तहे दिल से प्रतिक्षारत हैं । उन्होंने यह भी कहा कि मोदीजी का भ्रमण सफल बनाने के लि नेपाली जनता अपने तन–मन से लगे हुए हुए हैं । रिपोटर्स क्लब द्वारा सोमबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता सापकोटा ने कहा– ‘मोदीजी का भ्रमण सफल बनाने के लिए पूरे देश लगा हुआ है, भ्रमण को हम लोग सफल बनाएंगे ।’

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से


नेता सापकोटा का मानना है कि पिछली बार नेपाल और भारत के बीच द्विपक्षीय सम्बाद उच्चस्तर में चल रहा है । उन्होंने कहा कि अब दोनों देशों के बीच राजनीतिक तहों में भी सम्वाद होने लगा है । नेता सापकोटा ने आगे कहा– ‘विगत में सिर्फ नेपाल के प्रधानमन्त्री भारत जाते थे, लेकिन अब भारतीय प्रधानमन्त्री भी नेपाल आने लगे हैं, भ्रमण सिर्फ एक देश की ओर से नहीं, दोनों देशों की ओर से होने लगा है, यह हमारे लिए सुखद पक्ष है ।’
समानता की आधार पर कूटनीतिक सम्बन्ध बिस्तार होना चाहिए, ऐसी मान्यता पर जोर देते हुए नेता सापकोटा ने कहा कि आन्तरिक नीति की बिस्तारित रुप कुटनीति ही हैं, इसीलिए सभी राजनीतिक दलों को इकठ्ठा होना जरुरी है । उन्होंने आगे कहा– ‘समानता के आधार में ही हमारी कुटनीतिक सम्बन्ध को आगे बढ़ाना है, अपने स्वाभिमान को कायम रख कर आगे बढ़ना चाहिए । लेकिन विदेश नीति में सभी राजनीतिक दलों को इकठ्ठा होने की जरुरत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *