समाज सुधार के लिए अध्यक्ष संजय पटेल ने अबैध शराब पकड़वाया
रेयाज आलम, वीरगंज | बैशाख २९ गते, बीरगंज – पर्सा के कालिकामाई गांवपालिका के लोकप्रिय वडा अध्यक्ष संजय पटेल ने सामाजिक बिकृृती दुुर करने और और नशा मुक्त समाज के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा शराब बिक्री पर रोक लगाया था, जिसे काफी सराहा गया था। पिछले कुछ दिनों से अबैध रूप से शराब बिक्री की खबरें आ रही थी, जिसे रोकने के लिए वड़ा अध्यक्ष संजय पटेल, स्थानीय युवा और पोखरीया थाना के सइ रामराज पौडेल के टोली ने मिलकर छापेमारी किया ।
उक्त छापेमारी में भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद हुई, साथ ही शराब बिक्री करने वाले रामजी साह कानू और मुक्ति महतो केवट को पुलिस में गिरफ़्तार किया है। इस कार्य से प्रहरी और स्थानीय लोगों में अच्छे संबंध बनकर और भी नामी अपराधियो के पकड़ में आने की संभावना है।



