Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी के स्वागत में मुख्यमंत्री लालबाबू गद्दी का भाषण, जिसने नेपालियों में खलवली पैदा कर दी

 

मुरली मनोहर तिवारी (सीपू), वीरगंज | भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकपुर नागरिक अभिनंदन समारोह में प्रदेश न.२ के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत गद्दी ने जो भाषण दिए उसकी चारो ओर चर्चा है। भाषण की तारीफ और आलोचना चरम पर है। मुख्यमंत्री के भाषण में हरेक वाक्य पर तालियां बजती थी तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया उनके आलोचना से भरा है। कार्यक्रम में उपस्थित जन आवाज का कहना था कि उनके भाषण ने मधेश का दर्द-पीड़ा खुलकर आया। उन्होंने बिना किसी संकोच और भय के अपनी बात कही। उनके भाषण से उनकी छवि और निखरी है, और उनको कठपुतली मुख्यमंत्री कहने वालों की बोलती बंद हुई है | साथ ही मधेश की जनता यह जानती थी की अगर मधेश बात मुख्यमंत्री लालबाबू राउत गद्दी नही रखते तो मोदी के सामने और कोई नही रख सकता !  पेश है उनके भाषण का वो मुख्य हिस्सा जो सबसे ज्यादा चर्चा में है –

“महामहिम जी,

         मैं आपका ध्यान प्रदेश न. २ में आकर्षित करना चाहता हूं। यह प्रदेश आर्थिक रूप से अत्यंत पिछड़ा हुआ है। राज्य के द्वारा मधेशियों के प्रति जारी विभेदकारी नीतियों, पूर्वाग्रह एवं विद्वेषपूर्ण मानसिकता के कारण से ही मधेश के लोग तुलनात्मक रूप में अत्यधिक गरीबी, बेरोजगारी, अभावग्रस्त, शोषित एवं उत्पीड़ित जीवन जीने के लिए विवश है। मधेश विकास के मामले में काफी पीछे रहा है। हमारी संघर्ष आज भी विभेदकारी संविधान और प्रादेशिक अधिकारों के लिए जारी है। हम नेपाल के अभिन्न अंग है पर हम चाहते है कि हमारे मुल्क में भी बिना भेदभावपूर्ण किसी भी जाती, वर्ग और समुदाय के लोग राज्य के हर तह, तपका, निकाय में उसकी क्षमता और योग्यता से पहुँचने का सहज अवसर मिले, जैसे की महामहिम आप एक सामान्य परिवार के होते हुए भी भारत के सर्वोच्च कार्यकारी पद पे बिराजमान है।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *