नेपाल के लिए भारत ‘शेर्पा बनने के लिए तैयार हैः मोदी
काठमांडू, १२ मई । भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नेपाल अपनी आवश्यकता और प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ सकता है, उसमें भारत सहयोग के लिए तैयार है । नेपाल भ्रमण के दौरान स्वदेश वापस होने से पहले काठमांडू महानगरपालिका से आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात कहा है । प्रधानमन्त्री मोदी का यह भी कहना है कि नेपाल की खुशी ही भारत के लिए भी खुशी है ।

प्रधानमन्त्री मोदी ने कहा कि नेपाल को आगे बढ़ाने के लिए भारत ‘शेर्पा’ बनने के लिए तैयार है । उन्होंने कहा– ‘नेपाल सगरमाथा की वेशक्याप पर हैं, और भी आगे जाना है । जिस तरह पर्वातारोही नेपाल के शेर्पाओं की साथ और सहयोग से सगरमाथा चढ़ते हैं, उसी तरह नेपाल को विकसित बनाने के लिए भारत शेर्पा बनने के लिए तैयार है ।’
स्वदेश वापस
इसीतरह दो दिनों की भारत भ्रमण समाप्त कर भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी आज ही भारत वापस हुए हैं । परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञवाली, प्रधानमन्त्री मोदी को बिदाई करने के लिए त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल पहुँचे थे ।

