Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसओएस नेपाल ‘उत्कृष्ट बाल संरक्षण पुरस्कार’ से पुरस्कृत

 

नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल
एसओएस बालग्राम नेपाल को बाल संरक्षण में आधारित बाल संरक्षण पुरस्कार ‘डेयर फर केयर २०१७ –फस्र्ट रनर अप’ पुरस्कार प्रदान किया है । एसओएस युवालय नेपालगञ्ज के निमित्त नायव निर्देशक मीना तुलाधर के अनुसार एसओएस बालग्राम अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा स्थापित उक्त पुरस्कार एसओएस बालग्राम नेपाल को दिया गया है । उनके अनुसार वैकल्पिक पालन–पोषण में रहे बालबालिकाओं की संरक्षण और उचित शिक्षा–दिक्षा के लिए एसओएस द्वारा की गई योगदान के एि यह पुरस्कार दिया गया है ।

यह भी पढें   गृह मंत्री गुरुंग ने आपदा के बाद की अवस्था को लेकर सर्वदलीय बैठक को दी जानकारी


दो साताव्यापी नेपाल भ्रमण के दौरान एसओएस बालग्राम के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ कौल ने एसओएस बालग्राम नेपाल के अध्यक्ष डा. ज्योति रत्न धाख्वा तथा राष्ट्रीय निर्देशक ईश्वरीप्रसाद शर्मा को भक्तपुर सानोठिमी में आयोजित एक कार्यक्रम के बीच पुरस्कार हस्तान्तरण किया । बि.सं. २०७२ वैशाख १२ गते की महाभूकम्प के बाद एसओएस बालग्राम नेपाल ने भूकम्प प्रभावित १२ जिलों में वैकल्पिक पालन–पोषण संबंधी कार्यक्रम संचालन किया था । उसी कार्यक्रम को उत्कृष्ट कार्य कर यह पुरस्कार प्रदान किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com