Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यात्रु बस दुर्घटना, ५ लोगों कि निधन, २५ घायल

 

काठमांडू, १३ मई । प्युठान जिला सिरुमानी गांवपालिका में आइतबार सुबह यात्रु बस दुर्घटना होने के कारण ५ यात्रुओं की जान गई है, घटना में २५ यात्रु घायल हुए हैं । प्राप्त समाचार अनुसार ना. ४ ख १८७६ नम्बर की यात्रु बस महेन्द्रनगर से प्युठान सदरमुकाम खलंगा की ओर जा रहा था । दुर्घटना में ३ महिला और २ पुरुषों की ज्यान चली गई है । मृतकों में से सिर्फ बस चालक वीरबहादुर थारु का सनाखत हुआ है । चालक चौधरी कैलाली जिला स्थित चौमाली निवासी हैं ।
दुर्घटना में मल्लरानी गांवपालिका–३ के तीर्थराज पोखरेल, गुल्मी अल्गुंग के तारा विष्ट, दैलेख दुल्लु–११ के हिमा बोहरा, जगदीश खत्री, रिगल खातुन, प्युठान–३ के ईश्वर खडका, महेन्द्रनगर के सुनिल रानामगर, मल्लरानी गांवपालिका के सुस्मा चोधरी, बैतडी के प्रकाश सावत, चितवन के राजेन्द्रप्रसाद तिमिल्सिना, रोल्पा के शेरबहादुर वि.क. सपना वि.क., थमजीत वि.क. कैलाली के प्रेम केसी, प्युठान के गोमा गिरी घायल हुए हैं । उन लोगों की उपचार जिला अस्पताल विजुवार में हो रहा है ।
घायल बसन्त शर्मा, हरि सुनार, सफल अर्याल, गोविन्द अर्याल, हिमाल पोखरेल को थप उपचार के लिए अन्यन्त्र ले जाने के लिए रिफर किया गया है । घटनास्थल में नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस, नेपाली सेना और स्थानीय बासी उद्धार कार्य में परिचालित हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *