Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तरवार्ता देते वक्त सञ्चार गृह से ही नेकपा के नेता साउद गिरफ्तार

 

धनगढी, १३ मई । कैलाली पुलिस ने नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (विप्लव समूह) के एक स्थानीय नेता को गिरफ्तार किया है । धनगढी स्थित रेडियो पश्चिम आवाज में अन्तरवार्ता देते वक्त दिलबहादुर साउद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । साउद आज आयोजित बन्द संबंधी विषयों को लेकर अन्तरवार्ता दे रहे थे । पत्रकार युवराज न्यौपाने साउद की अन्तरवार्ता ले रहे थे ।

साउद को अभी जिला पुलिस कार्यालय कैलाली में रखा गया है । पत्रकार न्यौपाने ने कहा है कि बन्द के बारे में जवाफदेही बनाने के लिए स्थानीय नेता तथा पार्टी कार्यकर्ता साउद के साथ अन्तरवार्ता हो रही थी । साउद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सञ्चार गृह रेडियो पश्चिम आवाज पहुँची थी । सञ्चार गृह में ही प्रवेश कर पुलिस ने गिरफ्तार करने के कारण स्थानीय स्तर में इस घटना को लेकर तीव्र विरोध हो रहा है ।
पत्रकार महासंघ कैलाली, नेपाल प्रेस युनियन, प्रेस चौतारी, प्रेस सेन्टर, आदिवासी जनजाति महासंघ, फोनिज लगायत संचार क्षेत्र आवद्ध विभिन्न संघ संस्था ने विज्ञप्ति प्रकाशित कर पुलिस हस्तक्षेप को विरोध किया है । संघ–संस्था की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सञ्चार गृह में प्रवेश कर धरपकड़ करना निरंकुशता की पर्याय है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com