Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी भ्रमण राष्ट्रीयता और स्वाभिमान के पक्ष में हैः प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, १३ मई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की नेपाल भ्रमण राष्ट्रीयता और स्वाभिमान के पक्ष में है । उनका मानना है कि भ्रमण के दौरान नेपाल विरुद्ध अथवा नेपाली राष्ट्रीयता और स्वाभिमान के विरुद्ध कुछ भी नहीं की गई है । आइतबार प्रतिनिसभा में भारतीय समकक्षी मोदी जी की भ्रमण संबंधी जानकारी देते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने यह बात कहा है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि भ्रमण के बाद जारी विज्ञप्ति में उल्लेखित शब्द में कोई गडबड़ी है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी मेरी है । संसद् को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘सभी देशों की हित के लिए बातचीत हुई है, आप खूद भी वक्तव्य देख सकते हैं, उसमें कोई भी इधर–उधर की बात नहीं है, उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं ।’
प्रधानमन्त्री ओली का मानना है कि मोदी जी का भ्रमण उपलब्धमुलक रहा है । नेपाली जनता में निहित स्वाभिमान के प्रति मोदी जी द्वारा व्यक्त भावना को धन्यवाद देते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘भारत के साथ सहज सम्बन्ध हो रहा है, सम्बन्ध में सुधार आया है । इसको बिगड़ना नहीं है, और भी सुधारउन्मुख बनाना है ।’ प्रधानमन्त्री ओली का कहना है कि सिर्फ भारत के साथ ही नहीं, दूसरे पड़ोसी मुल्क चीन के साथ भी सुमधुर सम्बन्ध बनाने के लिए नेपाल प्रतिबद्ध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com