Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

28 हजार मील की रफ्तार से 15 मई की रात को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा एस्टेरॉयड

 

वाशिंगटन, आइएएनएस।

15मई

अंतरिक्ष में भ्रमण कर रहा ‘एस्टेरॉयड 2010 डब्ल्यूसी 9’ 15 मई [ मंगलवार ] रात 11.05 बजे पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। 130 मीटर लंबा यह चट्टानी क्षुद्र ग्रह पृथ्वी से करीब 126 मील की दूरी से होकर गुजरेगा।

– 15 मई को धरती से सिर्फ 126 मील की होगी दूरी

चिंता में डालने वाली बात यह है कि 300 साल बाद आ रहा यह एस्टेरॉयड पहली बार पृथ्वी के इतने करीब से गुजरेगा। जिस समय यह पृथ्वी के करीब से गुजरेगा उस समय इसकी रफ्तार 28,000 मील प्रति घंटे से ज्यादा की होगी। यह जानकारी अंतरिक्ष पर कार्य करने वाली वेबसाइट वीकफैक्ट्स डॉट कॉम ने दी है।

यह भी पढें   देवनरा समूह के प्रकाश मुन्दडा के घर और कार्यालय में छापा

अंतरिक्ष में स्वतंत्र रूप से भ्रमण कर रहा यह एस्टेरॉयड निरीक्षण के दायरे से बाहर हो गया था। माना जा रहा था कि यह नष्ट हो गया लेकिन यह एक बार फिर से सामने आया है। अमेरिका के एरिजोना के कैटलीना स्काई सर्वे ने 30 नवंबर, 2010 को इसे देखा था। तब इसकी धुंधली तस्वीर सामने आई थी।

यह पृथ्वी के नजदीक आता दिखाई दे रहा है। पृथ्वी से 126 मील से कुछ ज्यादा दूरी से यह अपनी कक्षा पूरी करेगा। मंगलवार रात लोग दूरबीन के जरिये इसे देख सकेंगे। कैटलीना स्काई सर्वे एस्टेरॉयड के गुजरने के मौके को फेसबुक पर दिखाने के इंतजाम कर रहा है। यह प्रसारण 25 मिनट का हो सकता है, बशर्ते आकाश साफ हो। इस दौरान बेहद तेज गति से एस्टेरॉयड जाता दिखाई दे सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com