अब आप बिना शादी भी बच्चे पैदा कर सकते हैं !
काठमांडू, १६ मई । दशकों से पूरे विश्व में महिलाओं की ओर से एक मुद्दा उठाया जा रहा है । वह है– अपनी शरीर, अपना अधिकार । जो यौन तथा प्रजनन् अधिकार से सम्बन्धित है, जो विद्यमान पितृसत्ता द्वारा नियन्त्रित यौन तथा प्रजनन् अधिकार को चुनौती देती है । विभिन्न विकसित देशों में महिलाओं को यह अधिकार मिल चुकी है । अर्थात् कई देशों में महिला शादी बिना भी बच्चे पैदा प्राप्त कर सकती है । आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक के अनुसार अब यही अधिकार नेपाल की महिलाओं को भी मिलनेवाली है । अर्थात् आप चाहते हैं तो बिना शादी भी अब बच्चे पैदा कर सकती है, इसके लिए कानुन निर्माण हो रहा है ।
नेपाल के संविधान धारा ३८ में महिलाओं की प्रजनन् अधिकार के बारे में लिखा है । उस व्यवस्था के अनुसार निर्मित विधेयक की मस्यौदा में उल्लेख है कि अगर महिला बिना शादी बच्चे पैदा करना चाहिती है तो उनको कानुनी संरक्षण प्राप्त हो जाएगी । स्मरणी है, अगर महिला शादी–सुधा हैं, लेकिन उनके पति उनकी इच्छा विपरित यौन सम्पर्क करते हैं तो उसको बलात्कार माना जाता है, और पतनी चाहती है तो पति को बलात्कार संबंधी मुद्दा दर्ज कर कारवाही कर सकती है, ऐसी कानुनी व्यवस्था नेपाल में निर्माण हो चुकी है ।

