Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 16 मई: इन 5 राशियों को लिए हर तरह से अनुकूल है आज का दिन

 

मेष:परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार संघर्ष टाले जा सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो विवाद हो सकता है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। उदासी के कारण नकारात्मक विचार आ सकते हैं, इनसे बचें। अत्यधिक धन खर्च की संभावना है। खान-पान में संयम रखना सेहत के लिए सही रहेगा।

वृषभ:गणेशजी कहते हैं कि विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों को संभाल लेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्छ होगा। कौटुंबिक सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्यजीवन की अनुभूति करेंगे। धन लाभ की आशा रख सकते हैं।

मिथुन:गणेशजी कहते हैं कि आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है, संभलकर रहें। वाहन और सेहत को लेकर सावधान रहें। मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगा इसका ध्यान रखें। आज मनोरंजन के साधनों पर खर्च बढ़ सकता है। गणेशजी आज आपको दिमाग शांत रखने की सलाह देते हैं।

कर्क:आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार-धंधे में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। मित्र, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास तथा विवाह के योग हैं। प्रणय के लिए अनुकूल दिन है। उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन के कारण देश भर के विभिन्न सड़कें अवरुद्ध

सिंह:नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी। पदोन्नति की संभावनाएं रहेंगी। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन संबंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है।

कन्या:गणेशजी कहते हैं कि आज आपका धार्मिक रुझान बढ़ेगा। किसी तीर्थ स्थान के दर्शन होने का संयोग है। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई-बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आज आर्थिक लाभ का दिन है। शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा।

तुला:आकस्मिक धन लाभ का दिन है। आध्यात्मिक प्रवृत्तियां तथा सिद्धियां प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। फिर भी नए कार्य शुरु न करने की गणेशजी की सलाह है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हितशत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। जलाशय और स्त्री वर्ग से सचेत रहें। ईश्वरभक्ति और गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।

यह भी पढें   धरान में अग्रकुलमाता महारानी माधवीजी की 5147वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाई गई

वृश्चिक:गणेशजी कहते हैं कि दैनिक घटनाचक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में घूमने के मूड में होंगे। इसमें मित्रों, कुटुंबीजनों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र परिधान और वाहनसुख की प्राप्ति हो सकती है।भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्यजीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धनलाभ होगा।

धनु:नौकरीपेशा वर्ग के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। नौकर और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी और हितशत्रु अपनी चाल में नाकाम होंगे। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

मकर:गणेशजी कहते हैं कि कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे। प्रेमी युगल के बीच घनिष्ठता और बढ़ेगी। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। शेयर-सट्टा से लाभ होगा। संतान के प्रश्न हल होंगे। मित्रों से लाभ होगा।

यह भी पढें   ब्रिटेन का फीफा से आग्रह... अर्जेंटीना के विरुद्ध जांच हो

कुंभ: स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। स्त्रियों का धन सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में हठीलापन रहेगा। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखने के लिए गणेशजी कहते हैं।

मीन:गणेशजी बताते हैं कि कार्य में सफलता के लिहाज से महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह से हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी। जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *