Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘राष्ट्रवाद’ का मतलव भारत विरोधी बनना नहीं हैः प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, १६ मई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि राष्ट्रवादी बनने का मतलव भारत विरोधी बनना नहीं है । उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के लिए काम करना ही राष्ट्रवादी बनना है, जो एमलो कर रही है ।
सोमबार युवा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘राष्ट्रवाद के नाम में भारत विरुद्ध क्रियाकलाप करना है, ऐसी भ्रम फैलाया गया है । भारत के विरुद्ध काम करने के लिए नहीं, हमारी जिम्मेदारी नेपाल के हित और रक्षा के लिए है ।’
सोमबार प्रतिनिसभा बैठक में नेपाली कांग्रेस के सांसद् गगन थापा द्वारा वक्त विचारों को खण्डन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘नेपाल के कारण ही आज भारत नेपाली सार्वभौमसत्ता, स्वाधिनता और अखण्डता को सम्मान कर रहा है । मैंने भी भारतीय प्रधानमन्त्री के सक्षम नेपाल की हित को केन्द्रविन्दु में रखकर अपने विचार व्यक्त किया है ।’
प्रधानमन्त्री ओली का मानना है कि मोदी भ्रमण को विरोध करनेवालों की मानसिकता ही गलत है । उन्होंने कहा कि विरोधी मानसिकता लेकर चलनेवाले लोग ही आज विभिन्न आरोप–प्रत्यारोप कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com