Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मकालु एयर के विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के दो सदस्यों की निधन

 

हुम्ला, १६ मई । मकालु एयर की एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चालक दल के दो सदस्यों का निधन हो गई है । ९ एनएजेयु कलसाइन विमान में किरण भट्टराई और आदित्य नेपाली सवार थे । त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल स्रोत के अनुसार विमान बिहान ६ः१२ बजे सुर्खेत से हुम्ला सदरमुकाम सिमिकोट के लिए उड़ा था । बीच रास्ते से ही विमान सम्पर्क विच्छेद हो गया था । सम्पर्क विच्छेद होने के ४ घण्टा बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिला है ।

यह भी पढें   देश के विभिन्न राजमार्ग बंद


विमान कार्गो ढुवानी के लिए सिमिकोट की ओर गया था । प्राप्त समाचार अनुसार हुम्ला जिला स्थित खार्पुनाथ (बाहुन खर्क) पहाड में टकराने के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है । बाहुन खर्क पहाड १२८०० फिट से भी अधिक उचा है । अनुमान है कि खराब मौसम के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है । मृतक भट्टराई और नेपाली की शव को होलिकॉप्टर से नेपालगंज ले गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com