पार्टी एकता संयोजन समिति बैठक आह्वान करने के लिए ओली–प्रचण्ड सहमत
काठमांडू, १६ मई । नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा प्रधानमन्त्री और माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल के बीच पार्टी एकता सन्दर्भ को लेकर बुधबार भेटवार्ता हुई है । वार्ता में सहभागी दोनों पार्टी के नेताओं ने कहा है कि वार्ता सकारात्मक दिशा की ओर उन्मुख है और दोनों शीर्ष नेता विहीबार के लिए पार्टी एकता संयोजन समिति बैठक आह्वान के लिए सहमत हुए हैं ।

एमाले उप–महासचिव विष्णु पौडेल के अनुसार दोनों पार्टी अध्यक्ष पार्टी एकता के लिए गठित कार्यदल द्वारा पेश प्रतिवेदन अध्ययन के लिए जूट गए हैं । नेता पौडेल के अनुसार प्रतिवेदन अध्ययन के बाद बिहिबार एकता संयोजन बैठक बुलाउने की तैयारी है । बताया गया है कि बिहीबार होनेवाला बैठक के द्वारा पार्टी एकता के लिए आवश्यक निर्णय लिया जाएगा ।
स्मरणीय है, विगत कुछ दिनों से समाचार आ रहा है कि एकता में आशंका पैदा होने लगी है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में बुधबार दो शीर्ष नेताओं के बीच भेटवार्ता हुई है । नेताओं का मानना है कि बाजार में अनावश्यक और तथ्यहीन हला फैलने के कारण कार्यकर्ताआें में विरोधाभाष पैदा हो रही है । कहा जाता है कि जेष्ठ ७ गते से पहले ही पार्टी एकता करने के लिए दोनों पक्ष जूटे हुए हैं ।

