Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कल ही एकीकृत पार्टी दर्ता कराने की तैयारी में एमाले–माओवादी

 

काठमांडू, १६ मई । कल बिहीबार एकीकृत पार्टी निर्वाचन आयोग में दर्ता कराने की तैयारी में नेकपा एमाले और माओवादी केन्द्र के शीर्ष नेता लगे हुए हैं । नेकपा एमाले स्रोत के अनुसार बुधबार सम्पन्न दो शीर्ष नेता (केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल) के बीच सम्पन्न भेटवार्ता में बिहीबार ही एकीकृत पार्टी निर्वाचन आयोग में दर्ता कराने के संबंध में विचार–विमर्श की गई थी ।
पार्टी एकता संबंध में अन्तिम निर्णय करने के लिए बिहीबार १० बजे एकता संयोजन समिति की बैठक आह्वान किया गया है । समाचार स्रोत के अनुसार बिहीबार ४ बजे पत्रकार सम्मेलन कर पार्टी एकता घोषणा संबंधी निर्णय किया जाएगा और कल ही आयोग में एकीकृत पार्टी दर्ता की जाएगी ।
पार्टी एकता के संबंध में आन्तरिक छलफल के लिए नेकपा एमाले ने आज ४ बजे के लिए स्थायी समिति बैठक आह्वान किया है । इधर नेकपा माओवादी केन्द्र ने भी आज ही ४ बजे पार्टी की बिस्तारित बैठक आह्वान किया है । दोनों पार्टी के अन्दर बिकसित घटनाक्रम और पार्टी एकता के संबंध में विचार–विमर्श होने जा रहा है । समाचार स्रोत के अनुसार आगामी महाधिवेशन, नेतृत्व चयन, सैद्धान्तिक विषय और सांगठनिक संरचना के संबंध में दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच लिखित सहमति होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *