Sat. May 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देह व्यापार का ट्रान्जिट पोईन्ट बनता लाहान, दो भारतीय सरगना पुलिस हिरासत में

 

मनोज बनैता, लहान, १७ मई ।

सिरहा के लाहान में पुलिस ने एक लज से दिनदहाडे दाे भारतीय लाेगाे काे गिरफ्तार किया है । गिरफ्तारी की वजह है जिस्मफरोसी का धन्धा । ईलाका प्रहरी कार्यालय से करीब १०० मिटर पुरब मे रहे भगवती लज से मङ्गलबार २ भारतीय लोगों को गिरफ्तार किया गया है । मङ्गलबार दोपहर के करीब ४ बजे एक पत्रकार राजेन्द्र महतो हाईवे के पास रिपोर्टिङ के लिए टहल रहे थे । उसी पल उन्हाेंने  लज से निकलती है दो कमसिन लडकियाँ काे देखा। १६/१७ के अासपास दिखती नाबालिक लडकियाें काे घबरायी हुई देख पत्रकार राजेन्द्र महतो ने कारण जानने की काेशिश की बस उसीपल पीछे से पत्रकार के उपर तीन नौजवानाें ने उनपर आक्रमण कर दिया । नशे के हालत मे रहे उनलोगों ने पत्रकार महतो को बहुत बुरी तरह पीटा । बेबस और बेसहारा पत्रकार महतो ने पुलिस को फोन कर सुचना दी और पुलिस के तीब्र खोजतलास मे दो हमलावरोंकाे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किएगए लाेग भारत बिहार के लौकहा के रहनेवाले बब्लु ठाकुर अाैर मो.जफ्रुल राईन है । लाहान के अधिकांश लज मे जिस्म फरोसी का धन्धा चलता है । ईलाका प्रहरी कार्यालय लहानका डिएसपी गणेशचन्द ठकुरी ने इस घटना के तुरन्त बाद अपने कमान्ड मे रहे पुलिसको यौनधन्दा होरहे क्षेत्रमे चेकजाँच करनेके लिए निर्देशन दिया है । गिरफ्तार किएगए दोनो सेक्स रैकेट के सरगनो उपर सार्वजनिक अपराध सम्बन्धी मुद्दा दर्ता किया गया है । पत्रकार उपर हुवे हमला के सवाल मे नेपाल पत्रकार महासंघ सिरहा शाखा ने चिन्ता जताई है और अपराधीको कडा दण्ड देनेकी माँग की है । पुलिस और प्रसाशन की नाक के नीचे जिस्म फरोशी का कारोबार खूब फल फूल रहा है। लाहान की कई जानी मानी हस्तियों ने भी इनको शह दे रक्खी है। अब-जब घर का भेदी ही लंका ढाये,या अपना सिक्का ही खोटा निकल जाय तो ऐसे में पीड़ित इंसान जाय तो कहाँ जाये। गरीबी को इस कलयुग में अभिशाप माना जाता है। छोटे गांव , कसबे या शहर में अक्सर लोग बेरोज़गार होते है। और फिर ऐसे में जब माँ बाप या किसी अपने का सहारा न हो और घर चलाने की जिम्मेदारी या खुद अपना जीवन यापन करने की चुनौती सामने हो तो रास्ते बहुत कम और कठिन नज़र आते है। ऐसे ही मासूम लोगो की मजबूरियों का फ़ायदा उठा कर , उनको लालच देकर सेक्स-रैकेट के सरगना उनको इस दलदल में धकेल देते है । लाहान ईस रैकेटका ट्रान्जिट पोईन्ट होते दिखरहा है । यहाँपर रुम भाडा पर लेकर भी ए धन्धा होरहा है । एक सुत्र के अनुसार विगत मे पुलिस ने लज और रेष्टुरेन्ट मे चेकजांच बढाया था जिसके कारण अधिकांश यौनकर्मी विस्थापित हुवा था लेकिन हालसाल मे फिर रूम किराए पर लेकर यौन धन्दा संचालन कर रहा है । यहाँ के एक स्थानीय गोपाल गुप्ता के अनुसार लाहान मे करिब दो दर्जन यौनकर्मी है । गुप्ता का ये दावा है कि यौन पेशा मे शामिल महिला लोग लहान के अस्पताल चौक का बस्ती , लहान १ स्थित तरकारी बजार से दक्षिण रहे वस्ती, ग्रामिण चौक के वस्ती और खुट्टी नजदीक रहे बस्ती मे किराए पर रहर ही है । एक स्रोत के अनुसार अस्पताल चौकप र ड्युटी मे रहे प्रहरी, लज और होटलों के सेटिङ्ग मे ये धन्धा हो रहा है । लेकिन ड्युटी मे रहे प्रहरी सिर्फ एक बोतल ठण्डा, चाय, रजनीगन्धा आदि के कारण मौन है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *