Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईजी खनाल प्रति संगठन में असन्तुष्टि

 

काठमांडू, १८ मई । सशस्त्र पुलिस के आईजी शैलेन्द्र खनाल की कार्यशैली प्रति संगठन के अन्दर असन्तुष्टि बढ़ गया है । असन्तुष्ट पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तबदला और बढ़ोत्तरी में आईजी खनाल ने मनमानी किया है । प्राप्त सूचना अनुसार डीएसपी से एसपी बढ़ोत्तरी में आईजी खनाल ने १३ नम्बर के रेशमकुमार थक्सु, १६ नम्बर के प्रमध्वज शाह, और ९ नम्बर के गाहारधन राई को क्रमशः १, २ और ३ नम्बर में रख कर बढ़ोत्तरी के एि सिफारिश किया है । जिसके चलते संगठन के भीतर तीव्र अन्तुष्टि बढ़ गई है ।
डीससपी राई विवादित व्यक्ति भी हैं । संगठन के भीतर चर्चा है कि हाइटी मिसन में रहते वक्त राई ने सिर्फ १ महीने का तालिम लिया था, लेकिन उन्होंने पूरे ३ महिना का प्रमाणपत्र बनवाया है । इसीतरह वरियता में २९वें नम्बर के सुरेशकुमार श्रेष्ठ और ३६वें नमब्र के दीपेन्द्र शाह को क्रमशः ५ और ६ नम्बर में रखकर सिफारिश किया गया है । जिसके चलते वरिष्ठता में आगे रहे अन्य डीएसपी आईजी खनाल से असन्तुष्ट हैं ।
इसीतरह कुछ दिन पहले आईजी खनाल ने डीएसपी और इन्स्पेक्टर को विभिन्न क्षेत्रों में परिचालन करने के लिए पत्र तैयार किया और गृह मन्त्रालय लेकर गए, जिसके बारे में प्रशासन को कुछ भी पता नहीं था । सशस्त्र नियमावली के अनुसार डीएसपी और इन्स्पेक्टर को काज में तबदला करना है तो उस का अधिकार आईजी को ही रहता है । कहा जाता है कि आईजी खनाल ने लेखा और कानुन अधिकृत को बुलाकर कहा है कि अपने कार्यअवधि के अन्दर किसी को भी बढ़ोत्तरी नहीं करना है । –अन्नपूर्ण पोष्ट से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *