Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो तिहाई का दंभ दिखाने की बजाए सरकार संघीय प्रणाली को मजबूत बनाएः उपसभापति निधि

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २० मई ।
नेपाली कांग्रेस के उपसभापति विमलेंद्र निधि ने कहा कि दो तिहाई का दंभ दिखाने की बजाए केंद्र सरकार संघीय प्रणाली को मजबूत बनाए ।
वीरगंज में नेपाल ट्रेड यूनियन कांग्रेस प्रदेश नंबर २ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए नेता निधि ने कहा कि सभी दलों का लोकतांत्रिक होना ही नेपाली राजनीतिक की सबसे बड़ी उपलब्धि है ।
इसीतरहा, नेपाली कांग्रेस के नेता कृष्ण प्रसाद सिटौला ने दावा किया कि राष्ट्रीय अस्तित्व और सार्वभौमसत्ता की रक्षा सिर्फ नेपाली कांग्रेस ही कर सकती है ।
काभ्रेपलांचोक के बनेपा में एक कार्यक्रम के दौरान नेता सिटौला ने कहा कि कांग्रेस को वैचारिक, नीतिगत, रणनीतिगत, विचार–विमर्श और एकता का आधार तैयार करके ही देश के समक्ष उपस्थित होना होगा ।
साथ ही उन्होंने ये दावा भी किया कि नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी को लोकतांत्रिक राह पर चलाने का काम कांग्रेस ने ही किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *