Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘हरेक गावँ में प्राथमिक उपचार होना जरुरी है’

 

पवन जायसवाल, नेपालगञ्ज/(बाँके)
स्वास्थ्य सेवा से सरोकार रखनेवाले व्यक्तियों ने कहा है कि अब हर गांव में प्राथमिक उपचार संबंधी सेवा होना जरुरी है । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी द्वारा नेपालगंज में आयोजित ३ दिवसीय आधारभूत प्राथमिक उपचार तालीम समापन करते हुए वक्ताओं यह बात कहा है । ३ दिवसीय आधारभूत प्राथामिक उपचार तालीम हब हस्पिटल कार्यक्रम की सहयोग में सञ्चालित था । कार्यक्रम में विपद् प्रभावित क्षेत्रों से २४ स्वास्थ्यकर्मियों कि सहभागिता थी ।


कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए जनस्वास्थ्य कार्यालय बाँके के प्रमुख जनस्वास्थ्य प्रशासक खिमबहादुर खड्का ने कहा कि विपद् किसी भी समय में आ सकती है इसलिए स्वास्थ्यकर्मी लोगों को तयारी अवस्था में रखना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्यकर्मी में औषधी उपचार और प्राथमिक उपचार संबंधी ज्ञान होना भी जरुरी है । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह ने कहा कि रेडक्रस की गतिविधि संकटासन्न समुदाय के भी लक्षित रही है । उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय निकाय की समन्वयन से विपद् प्रभावित क्षेत्र तथा हेल्थ पोष्ट के इन्र्चज एवं सहायक को रेडक्रस तालिम दे सकती है ।

यह भी पढें   एशियाली खेलकूद– एरिका पराजित


तालीम के दौरान प्राथमिक उपचार की परिचय, घायलों की जाँच, बेहोसी, श्वास प्रश्वास की समस्या, रक्तश्राव, घाव आरै पट्टी, मूड (खोपडी) मेरुदण्ड की चोट पटक, बिष और विषालु जनावरों की काटने से होनेवाला घांव आदि के बारे में सैद्धान्तिक और व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान किया गया । कार्यक्रम में भेरी अंचल अस्पताल नेपालगञ्ज के डा. कृष्ण आचार्य ने सापदंश की प्राथमिक उपचार के बारे में चर्चा करते हुये कहा कि नेपाल की २६ जिला की सरकारी अस्पताल में सापदंश की निःशुल्क उपचार उपलब्ध है । उनका यह भी कहना है कि नेपाल में मिलने वाले सापमध्ये २० प्रतिशत मात्र विषालु है और बाँकी ८० प्रतिशत विष रहित है ।
तालीम में सहभागी लोगों ने कहा कि प्राथमिक उपचार तालीम जीवन उपयोगी रही है । उन लोगों का कहना ह कि अब हर गावँ में २ व्यक्ति प्राथमिक उपचारक होना चाहिए । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में शाखा मन्त्री अजीजअहमद सिद्दिकी, कोषाध्यक्ष राकेश बहादुर श्रीवास्तव, हेल्थ अफिसर सुशीला सापकोटा जैसे व्यक्तित्व उपस्थित थे । प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहजकर्ता के रुप में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के कार्यालय प्रमुख एवं तालीम संयोजक निरञ्जना मल्ल, सहजकर्ता सरिता सिंह, प्रहलाद विश्वकर्मा, सीतावली और सुशील चौधरी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com