Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

 चांदी के जेवरात के साथ दो गिरप्तार

 


माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर  रानी वार्ड नंबर  17 स्थित मटियारवा पुलिस पोस्ट के जवानों ने आधा किलो  अवैध चांदी का नया गहना के साथ दो युवक को गिरप्तार किया है । शनिवार के संध्या जोगबनी धर्मशाला रोड होते बिराटनगर जा रहे उक्त दोनों युवको को  पुलिस चेकपोस्ट के समीप तलासी ली गई जहाँ चांदी का अंगूठी 23 पीस , तीन जोड़ा पायल , 2 पीस रिंग का टुकड़ा जिसका वजन आधा किलो है बरामद किया । चांदी के साथ गिरप्तार  का पहचान कटहरी  गाँउपालिका 4 निवासी  पिंटू साह , मोरंग जहदा गाँउपालिका निवासी चंदन साह के रूप में हुआ है । इलाका प्रहरी कार्यालय रानी का इंस्पेक्टर संतोष निरौला ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि चांदी के नए जेवरात सहित दोनो युवको को कानूनी करवाई हेतु बिराटनगर भंसार कार्यालय के हवाले किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com