Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमन्त्री राउत को अमेरिका जाने में रोक

 

काठमांडू, २१ मई । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत को संघीय सरकार ने अमेरिका भ्रमण में जाने के लिए रोक लगा दिया है । आइतबार सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने निर्णय किया है कि प्रदेश स्तर में कानुन, बजेट नीति तथा तर्जुमा संबंधी काम बांकी है, इसीलिए उनको अमेरिका भ्रमण के लिए अनुमती नहीं दिया जाएगा ।
मुख्यमन्त्री राउत ने अमेरिका में आयोजित ‘जनरल कन्भेन्सन अफ मधेशी एसोसिएसन इन अमेरिका’ नामक कार्यक्रम में जाने के लिए सरकार समक्ष अनुमती मांग लिया था । सरकार के प्रवक्ता तथा संचार राज्यमन्त्री गोकुल बास्कोटा ने कहा है कि मुख्यमन्त्री राउत ने गैर सरकारी संस्था द्वारा आमन्त्रित कार्यक्रम में अमेरिका जाने के लिए प्रस्ताव पेश किया था, जिसको सरकार ने अस्वीकार किया है । उन्होंने कहा– ‘प्रदेश के अन्दर आर्थिक वर्ष २०७४–०७५ का नीति, बजट निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होना बांकी है । इसीलिए राउत द्वारा पेश अमेरिका भ्रमण संबंधी प्रस्ताव को मन्त्रिपरिषद् बैठक ने अस्वीकार किया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com