Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली और देउवा दोनों अधिनायकवाद की ओर अग्रसर: डा. कोइराला

 

सिन्धुपाल्चोक, २१ मई । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य डा. शेखर कोइराला ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली और कांग्रेस पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा अपनी–अपनी जगह से अधिनायकवाद की ओर अग्रसर हो रहे हैं । उनका मानना है कि सरकार में प्रधानमन्त्री ओली और कांग्रेस पार्टी के भीतर सभापति देउवा अधिनायकवाद का अभ्यास कर रहे हैं । सिन्धुपाल्चोलक जिला में आइतबार आयोजित कार्यकर्ता भेला को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसी दावा की है ।
कार्यक्रम में सम्बोधन करते हुए डा. कोइराला ने कहा– ‘सरकार गठन से ही ओली जी में दम्भ दिखाई दिया है । वह देश को निरंकुशता की ओर ले जा रहे हैं ।’ इसीतरह नेता कोइराला का मानना है कि नेपाली कांग्रेस के सभापति देउवा भी पार्टी के अन्दर शक्ति संचय कर अधिनायकवाद की ओर अग्रसर हो रहे हैं । उन्होंने कहा– ‘सभापति देउवा पार्टी की विधि–विधान अस्वीकार करते हैं, अपनी मनमानी से आगे बढ़ कर शक्ति संचय में लगे हुए हैं ।’
डा. कोइराला ने दावा किया है कि पार्टी नेतृत्व के स्वछन्द क्रियाकलाप के कारण ही आज नेपाली कांग्रेस कमजोर दिखाई दिया है । उनका कहना है कि सभापति देउवा अपनी कमजोरी को स्वीकार करें । उन्होंने कहा– ‘अपने नेतृत्व में नेपाली कांग्रेस चुनाव में पराजित हुआ है, इसी सत्य को स्वीकार करनी चाहिए, लेकिन स्वीकार नहीं करते हैं । क्या यही राजनीतिक ईमानदारिता है ?’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com