Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

४० देशों की कम्युनिष्ट युवा–नेता काठमांडू में

 

काठमांडू, २१ मई । विभिन्न ४० देशों से युवा कम्युनिष्ट नेता काठमांडू में इकठ्ठा हुए हैं । उन लोगों का कहना है कि विश्व कम्युनिष्ट को एकताबद्ध करने की उद्देश्य से विश्व प्रजातान्त्रिक युवा संघ में आद्ध ४० देशों की युवाओं ने यह भेला आयोजन किया है । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी निकट भातृ संगठन अनेरास्ववियु की व्यवस्थापन में जेष्ठ ९ गते युवा सम्मेलन होने जा रहा है । उसी कार्यक्रम को लक्षित कर अन्य देशों से भी कम्युनिष्ट नेता नेपाल आए हैं ।

यह भी पढें   पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बढ़ता जनाक्रोश: दमन, नाकेबंदी और मानवीय संकट के बीच संघर्ष


बताया जाता है कि नेपाल में कम्युनिष्ट की ओर से हुए संघर्ष, आन्दोलन, एकता और जनसम्बन्ध के बारे में जानकारी देने होतु भी वे लोग नेपाल आए हैं । राष्ट्रीयसभा गृह में कार्यक्रम होने जा रहा है । कार्यक्रम को प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली, पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड की ओर से भी सम्बोधन होने जा रहा है । इसके संबंध में सोमबार पत्रकार सम्मेलन कर औपचारिक जानकारी दी जाएगी । समाचार स्रोत के अनुसार बेलायत, रसिया, कोरिया, श्रीलंका, भियतनाम, जापान, पेरु, अल्जेरिया, इक्वेडर, दक्षिण अफ्रिका आदि देशों से कम्युनिष्ट पार्टी में आबद्ध युवा नेपाल भ्रमण में आए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *