Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 
मेष:

शारीरिक और मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। संभव हो तो यात्रा टाल दें। आपका व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए, इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है। मन की शांति के लिए आध्यात्म ही उत्तम उपाय रहेगा।

वृषभ:

आज हर कार्य आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से आपको कोई लाभ मिलेगा। कलाकारों तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है। सरकार की ओर से लाभ होगा।

मिथुन:

नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करनेवालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढें   प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल चीन यात्रा के लिए रवाना
कर्क:

आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार पैदा ना होने दें। गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। धन ज्यादा खर्च ना हो, इसका ध्यान रखें। अच्छा भोजन करने का अवसर मिलेगा।

सिंह:

आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य जल्दी पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा। आज आप काफी भावुक रहेगें। महिलाओं से संभलकर व्यवहार करें।

कन्या:

पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव ना हो, इसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। नौकरी पेशावालों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से संभकर रहना होगा। नकारात्मक विचार मन में न आने दें।

यह भी पढें   बच्चे के जन्म से जुड़ी घटना की जांच के लिए एक टीम राजबिराज रवाना
तुला:

आपके लिए आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। रुचिकर भोजन प्राप्त होगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी होगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण छाया रहेगा।

धनु:

आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रूप से बाधाएं उपस्थित हो सकती हैं। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियो के साथ वाद-विवाद न करें।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 11 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083
मकर:

आज आपके लिए आकस्मिक धनखर्च के योग हैं। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर करें। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी। साझेदारों के साथ मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें। सरकारी क्षेत्र में योग्यता का लाभ ले पाएंगे।

कुंभ:

प्रत्येक कार्य मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे। साझेदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। प्रबल धन लाभ का योग है। व्यापार में वृद्धि होगी।

मीन:

आज का दिन शुभफलदायी है। मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। वाणी पर संयम रखें। व्यावसायिक स्थल पर साथ काम करने वालों का व्यवहार आज अच्छा रहेगा। (राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com