बाहर से काठमांडू आनेवाले सभी को यहां से बाहर निकालना चाहिएः विजुक्छे
काठमांडू, २२ मई । नेपाल मजदूर किसान पार्टी के अध्यक्ष नारायणमान विजुक्छे ने कहा है कि एक जिला से दूसरे जिला में स्थान्तरण होकर रहनेवालों को अब नियन्त्रण करने की जरुरत है । भक्तपुर नगरपालिका द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि अनियन्त्रित बसाई–सराई (लोगों की स्थान्तरण) के कारण समस्या बढ़ रही है ।
नेता बिजुक्छे ने यह भी कना कि उपत्यका बाहर से काठमांडू में अनेवालों को भी यहां से बाहर करना चाहिए । उनका मानना है कि बाहर से आनेवाले लोगों ने काठमांडू को प्रदुषित किया है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘एक जिला से दूसरे जिला में अव्यवस्थित स्थान्तारण होता आ रहा है, जिसके चलते शहर शस्तव्यस्त हो गया है, गन्दगी, प्रदुषण और अपराध बढ़ गया है ।’ उन्होंने कहा कि स्थान्तरण संबंधी समस्या को उचित व्यवस्थापन न होने के कारण राज्य का करोड़ो बजट अनावश्यक रुप में खर्च हो रहा है । उनका कहना है कि बागमती सफाई अभियान इसका एक उदाहरण है ।
व्यवस्थित शहरीकरण की ओर जोर देते हुए नेता बिजुक्छे ने कहा– ‘नेपाल में स्थान्तरण संबंधी नीति आवश्यक है । पुलिस और प्रशासन की सहयोग में स्थानीय की ओर से भाडा में रहनेवालों की तथ्यांक संकलन चरना भी चाहिए ।’

