सोना की तस्करी में संलग्न प्रमुख अभियुक्त ‘गोरे’ गिरफ्तार
काठमांडू, २२ मई । पिछली बार नेपाल में ३३ केजी सोना की तस्करी में संलग्न होने की आरोप में सर्वाधिक खोजी में रहे मुख्य अभियुक्त चुडामणि उप्रेती ‘गोरे’ को नेपाल पुलिस ने गिरप्mतार किया है । नेपाल पुलिस ने एक पत्रकार सम्मेलन कर गोरे को सार्वजनिक किया है । पुलसि ने कहा है कि गोरे को आज बिहान काठमांडू से गिरफ्तार किया गया है । विगत ३४ महिना के अवधि में ३८ सौ किलो सोना की तस्करी करने का आरोप गोरे के ऊपर है ।

