Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचण्ड के कारण नेकपा की स्थायी कमिटि अन्यौल में

 

काठमांडू, २४ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के कारण अभी तक स्थायी कमिटी का निर्णय नहीं हो पाया है । ४५ सदस्यीय स्थायी कमिटी में पूर्व एमाओवादी से १९ और पूर्व एमाले से २६ लोग सहभागी होंगे, ऐसी सहमति हो चुकी है । लेकिन वह १९ नेता कौन–कौन हैं, इसका निर्णय प्रचण्ड को करना है । लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी ओर से नाम फाइन नहीं किया है ।
पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड, नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ और रामबहादुर थापा तो हाइकमाण्ड में सहभागी हैं । इनके अलवा टोपबहादुर रायमाझी, देव गुरुङ, गिरिराजमणि पोखरेल, वर्षमान पुन, हरिबोल गजुरेल, शक्ति बस्नेत, जनार्दन शर्मा, पम्फा भुसाल, अग्नि सापकोटा, मात्रिका यादव स्थायी समिति सदस्य होंगे, यह तो लगभग तय हो चुका है । लेकिन अन्य सदस्य के बारे में अभी तक निर्णय नहीं हो पाया है । कहा जाता है लिलामणि पोखरेल, मणि थापा, देवेन्द्र पौडेल, चन्द्रप्रसाद खनाल, तिलक परियार, लेखराज भट्ट, रामचन्द्र झा, कुलप्रसाद केसी, राम कार्की, हितमान शाक्य जैसे नेता स्थायी समिति के लिए चर्चा में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com