Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भ्रष्टाचार रोकने के लिए अध्यक्ष द्वय का आग्रह

 

काठमांडू, २५ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्षद्वय केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल ने पार्टी केन्द्रीय सदस्यों से भ्रष्टाचार न करने के लिए निर्देशन दिए हैं । नव गठित नेकपा की प्रथम बैठक को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष द्वय ने कहा है कि सरकार सञ्चालन करते वक्त संघ, प्रदेश तथा स्थानीय तहों में भ्रष्टाचार को निरुत्साहित करना है ।
पार्टी को एकतावद्ध और सुदृढ बनाने के लिए भी उन लोगों ने आग्रह किया है । निर्वाचन आयोग के लिए आवश्यक हस्ताक्षर और नागरिकता संकलन प्रयोजनार्थ आयोजित अनौपचारिक केन्द्रीय समिति बैठक में अध्यक्षद्वय ने आग्रह किया है कि अब सामाजिक न्याय सहित की समृद्ध नेपाल निर्माण के लिए पार्टी सदस्यों को केन्द्रीत रहना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *