जब तक प्रदेश नंं २ समृद्ध नहीं होगा, तब तक देश समृद्ध होनेवाला नहीं हैः यादव
सप्तरी, २५ मई । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि देश को समृद्ध बनाना है तो सबसे पहले प्रदेश नं. २ को समृद्ध बनाना होगा । उनका मानना है कि प्रदेश नं. २ में रहनेवाले जनता को अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए संविधान संशोधन करना है, संविधान में संशोधन होने के बाद ही उत्पीडित मधेशी, आदिवासी और जनजाती को अधिकार मिल सकती है । उसके बाद ही समृद्धि का अधार तैयार हो सकता है । उनका यह भी मानना है कि देश में प्रदेश तो बना है, लेकिन प्रदेश को अधिकार नहीं मिला है ।
इसीतरह वर्तमान सरकार पर टिप्पणी करते हुए अध्यक्ष यादव ने दावा किया है कि वर्तमान कम्युनिष्ट सरकार खूद अपने कारण ही समाप्त होने जा रहा है । उनका कहना है कि सरकार दृष्टिबिहीन बन रही है । अध्यक्ष यादव ने आगे कहा– ‘विश्व में चीन के अलवा अन्य किसी भी देश में कम्युनिष्ट शासन नहीं चल पाई है । अन्य देश, जहां कम्युनिष्ट थे, वहां भी ध्वस्त हो चुका है । कम्युनिष्ट खूद ही नहीं, देश को भी उन लोगों ने बर्बाद किया है ।’
अध्यक्ष यादव ने दावा किया है कि सत्ता के कारण ही नेपाली युवा विदेश जाने के लिए बाध्य हुए हैं । कांग्रेस और कम्युनिष्ट शासन पर दोष देते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘२५ साल पहले तक देश में ४ सौ उद्योग थे, उसमें से अभी कोई भी नहीं है । दैनिक ५–७ हजार युवा रोजगारी के लिए विदेश जा रहे है । और दैनिक ५–७ शव विदेश से नेपाल आता है, इसमें कांग्रेस और कम्युनिष्ट ही जिम्मेदवार है ।’

