अध्यक्ष पद त्यागने के लिए मैं तैयार हूंः थापा
काठमांडू, २५ मई । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा है कि पार्टी एकता के लिए वह अपनी अध्यक्ष पद त्यागने के लिए भी तैयार हैं । राप्रपा की तीनों घटक के बीच एकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा– ‘देश में शक्तिशाली राष्ट्रवादी और प्रजातान्त्रिक शक्ति की आवश्यकता है, ऐसी शक्ति निर्माण के लिए मैं अपनी पद त्यागने के लिए तैयार हूं । अब आरोप–प्रत्यारोप से पार्टी चलनेवाला नहीं है । इसके लिए मैं लोहनी और राणा जी से आग्रह करता हूं ।’
राप्रपा अध्यक्ष थापा को मानना है कि धर्म परिवर्तन, भ्रष्टाचार, संविधान के आवरण में सर्वसत्तावाद और बाहरी शक्ति का चलखेल नेपाल में बढ़ रहा है । उन्होंने कहा कि नेपाल और नेपाली विरोधी शक्तियों के विरुद्ध हिन्दूराष्ट्र पुनस्थापना करने के लिए प्रजातान्त्रिक शक्तियों के बीच एकता होना भी आवश्यक है । इसके साथ साथ उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान अवस्था में सरकार और प्रमुख प्रतिपक्षी दलों की क्रियाकलाप असहिष्णु होते जा रहा है । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली पर आक्षेप लगाते हुए कहा कि जनता ने उनको राष्ट्रवादी मानकर वोट दिया था, लेकिन आज वह जनता की म्याण्डेट के विरुद्ध चलने लगे हैं ।

