Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पार्टी सभापति देउवा विरुद्ध नेविसंघ सड़क में

 

काठमांडू, २५ मई । नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध भातृ संस्था नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) ने पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा विरुद्ध सडक प्रदर्शन किया है । शुक्रबार नेविसंघ ने प्रदर्शनीमार्ग स्थित विश्वभाषा क्याम्पस से प्रदर्शन शुरु किया था । प्रदर्शन रत्नपार्क पहुँच कर कोणसभा में परिणत हुई थी । नेविसंघ में आवद्ध नेताओं को मानना है कि पार्टी सभापति देउवा पूरे पार्टी का नहीं, सिमित गुटों के लिए सभापति बने हैं, उनके ही कारण पार्टी जनता के बीच कमजोर बनती गई है ।

यह भी पढें   मानवीय मूल्य ही योग साधना की पहचान है!


विरोध प्रदर्शन में सहभागी नेता तथा कार्यकर्ताओं ने विरोध की प्रतिकात्मक स्वरुप पूरा शरीर ‘काले कपड़ों’ से छोपा था । कोणसभा को सम्बोधन करते हुए विद्यार्थी नेताओं ने कहा है कि विधिसम्मत रुप में पार्टी और भातृ संस्था संचालन होनी चाहिए । पार्टी और भातृ संस्था की झण्डा सहित उपस्थित विद्यार्थी नेता–कार्यकर्ताओं ने मांग किया है कि पार्टी की आन्तरिक लोकतन्त्र सुदृढ करना चाहिए । नेविसंघ ने यह भी मांग किया है कि महंगी नियन्त्रण करनी चाहिए और द्वन्द्वकालीन मुद्दा में बालकृष्ण ढुंगेल को आममाफी से मुक्त नहीं करना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed