Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परराष्ट्रमंत्री ज्ञवाली और मलेशियन राजदुत वीच भेटवार्ता, कामदारों के लिए किया एैसा माग

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ मई ।
परराष्ट्र मंत्री प्रदीपकुमार ज्ञवाली और नेपाल के लिए मलेशिया के कार्यवाहक राजदूत अहमद फेडिस इस्माइल के बीच मुलाकात हुई ।
मुलाकात के दौरान परराष्ट्र मंत्री ज्ञवाली ने रोजगारी के लिए मलेशिया जाने वाले नेपाली कामगारों से मनमाने तौर पर पैसे वसूलने वालों के ऊपर कार्रवाई करने और अतिरिक्त शुल्क हटाने के बिषय में बातचीत की ।
ये बताते हुए कि मलेशिया जानेवाले कामकारों से बायोमेट्रिक लगायत विभिन्न बहाने से लिए जाने वाले अतिरिक्त शुल्कों को खारिज करने के सरकार के निर्णय के बाद व्यवसायी और कामगार असमंजस में हैं, मंत्री ज्ञवाली ने इस तरह के शुल्कों को जल्द से जल्द हटाने का आग्रह किया ।
वहीं कार्यबाहक राजदूत इस्माइल ने बताया कि दुसरे देशों से आने वाले कामगारों को भी मलेशिया यही प्रक्रिया अपनानी पड़ती हैं, पिÞmर भी इस मुद्दे पर वे अपने देश की सरकार से बात करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *