ओली सरकार के पास केई भी नीति तथा भिजन नहीं हैः पौडेल
कालिकोट,
२९ मई । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र्र पौडेल ने कहा है कि वर्तमान प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली तथा सरकार के पास कोई भी स्पष्ट नीति तथा भिजन नहीं है । उनका मानना है कि कहानी और हांस्य–व्यांग्यपूर्ण भाषण से विकास सम्भव नहीं है, विकास के लिए तो काम करना होता है । नेपाली कांग्रेस, कालिकोट जिला सम्मेलन को मंगलबार उद्घाटन करते हुए नेता पौडेल ने कहा– ‘हमारी उद्देश्य गांव–गांव में विकास विकास करना है, रोजगारी में वृद्धि करनी है और आमदनी में वृद्धि करनी है । लेकिन सरकार के पास ऐसी कोई भी नीति तथा भिजन नहीं है, जो काम आ सके ।’
भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मादी का नेपाल भ्रमण सन्दर्भ में बोलते हुए नेता पौडल ने कहा– ‘मोदी सिर्फ तीर्थाटन कर वापस हुए हैं, इसी से पता चलता है कि ओली सरकार के पास नीति तथा भिजन नहीं है अर्थात् सुबह में ही पता चलता है कि दिन कैसा होनेवाला है । सरकार की लक्षण सही नहीं दिखाई दिया ।’ उनका मानना है कि सरकार तो सिर्फ नारे में सिमीत हो रही है ।
पार्टी आन्तरिक अवस्था पर टिप्पणी क रते हुए उन्होंने कहा– ‘हां, नेपाली कांग्रेस चुनाव में पराजित हुआ है, लेकिन सिद्धान्तः कांग्रेस विजयी है, चुनावी पराजय के सम्बन्ध में समीक्षा होनी चाहिए । स्मरणीय है, कांग्रेस सुदृढीकरण अभियान के दौरान नेता पौडेल अभी कर्णाली प्रदेश में हैं ।

