Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गणतन्त्र को सुदृढ़ करने की जिम्मेदारी हमारीः मुख्यमन्त्री राउत

 

जनकपुर, २९ मई । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा है कि शहीदों की बलिदानी से प्राप्त गणतन्त्र को सुदृढ करने की जिम्मेदारी अब हमारी कंधे पर आई है । गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा जनकपुर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मुख्यमन्त्री राउत ने कहा कि विभिन्न चरण में हुए प्रजातान्त्रिक आन्दोलन, माओवादी जनयुद्ध और मधेश विद्रोह की जग में देश में लोकतान्त्रिक गणतन्त्र स्थापित हुई है, जिसका सुखानुभूति हम लोग कर रहे हैं । सम्बोधन के दौरान उन्होंने गणतन्त्र के प्रथम अभियान्ता रामराजा प्रसाद सिंह से लेकर गणतन्त्र के लिए जान देनेवाले शहीदों को मुख्यमन्त्री राउत ने स्मरणीय किया ।
कार्यक्रम गणतन्त्र दिवस मूल समारोह समिति के संयोजक एवं मुख्यमन्त्री लालबाबुर राउत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ है । कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश सरकार के मन्त्री, प्रदेश सदस्य, जनकपुर उच्च अदालत के न्यायाधीश, प्रदेश सरकार के सचिव, सुरक्षा निकाय के प्रमुख तथा कर्मचारियों की उपस्थिति थी । कार्यक्रम के पूर्वसन्ध्या में सोमबार जानकी मन्दिर से रामानन्द चौक तक सरसफाई अभियान भी सम्पन्न किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com