Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विभिन्न कार्यक्रमों के साथ देश भर में मनाया गया गणतन्त्र दिवस, प्रधानमंत्री नें किया विषेश संबोधन

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांड, २९ मई ।
आज धुमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया है । वि. सं. २०६२–६३ के जन आंदोलन की सफलता के बाद २०६३ जेठ ४ गते को हुई पुनस्र्थापित प्रतिनिधि सभा की पहली बैठक ने तत्कालीन राजा के अधिकारों की कटौती करते हुए नेपाल को गणतंत्रात्मक व्यवस्था में ले जाने का आधार तैयार किया था ।
गणतंत्र को संस्थागत करने के लिए दो–दो बार संविधान सभा के चुनाव होने के बाद २०७२ आश्विन ३ गते को संविधान के जारी होने के बाद गणतंत्र संस्थागत हुआ था ।
गन्तन्त्र दिवस के अवसर पर टुडिखेल में विषेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम में राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी, उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली लगायत सरकारी उच्चपदस्थ कर्मचारी तथा गन्यमान्य व्यक्तित्व का उपस्थिती था ।
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशों में प्रभातफेरी तथा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर मनाया गया हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *