नेपाली सेना के पास फास्टट्रयाक बनाने की ताकत नहीं हैः त्रिपाठी
काठमांडू, ३१ मई । सांसद हृदयेश त्रिपाठी ने दावा किया है कि नेपाली सेना के पास काठमांडू–निजगढ फास्ट ट्रयाक बनाने की ताकत नहीं है । बिहीबार आयोजित संसद बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा– ‘सेना की नेतृत्व में फास्टट्रयाक नहीं बन सकता, लेकिन सरकार ने क्यों सेना को ही दिया, मुझे पता नहीं है ।’
सांसद त्रिपाठी ने कहा कि सेना सिर्फ ट्रयाक खोलने के लिए सक्षम है, लेकिन उच्च प्राविधिक काम करने के लिए नेपाली सेना के पास क्षमता नहीं है । उन्होंने कहा कि अगर सेना फास्टट्रयाक निर्माण नहीं करती तो खाली जमीन में बस्ती निर्माण हो जाएगी । इसके में सतर्क रहने के लिए उन्होंने सरकार की ध्यानाकर्षण भी किया । इसीतरह उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र विकास कोष कार्यक्रम वापस करने के लिए भी सरकार से आग्रह किया है ।

