Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डिजिटल करेन्सी में पूर्व अर्थमन्त्री का जोड, ५ सौ और हजार का नोट बन्द करने के लिए आग्रह

 

चितवन, ३१ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के स्थायी कमिटि सदस्य तथा पूर्व अर्थमन्त्री सुरेन्द्र पाण्डे ने कहा है कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकने के लिए डिजिटल करेन्सी की प्रयोग में जाना चाहिए । उनका यह भी कहना है कि अब ५ सौ और १ हजारवाला नोट अब बन्द कर देना ही बेहतर है । चितवन जिला स्थित सरौह में फोटो पत्रकार महासंघ द्वारा आयोजित प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधन करते हुए विहीबार उन्हों ने कहा– ‘नेपाल में जितने भी भ्रष्टाचार हो रहे है, वह सब ५ सौ और १ हजार के नोटों के आधार पर हो रहा है । नोटों के कारण ही भ्रष्टाचार बढ़ रहा है ।’
नेता पाण्डे का कहना है कि अब दैनिक जीवन यापन के लिए सौ रुपयां का नोट ही काफी है । उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह आज अर्थमन्त्री होते थे तो तत्काल ५ सौ और १ हजार का नोट बन्द कर देते थे । नेता पाण्डे ने कहा– ‘एक सौ रुपयां की नोटों का बण्डल लेकर किसी को रकम देने के लिए जाना सम्भव नहीं है । बोरे के बोरे नोट लेकर चलना भी व्यवहारिक नहीं है । ऐसी अवस्था में अगर हम लोग डिजिटल करेन्सी में जाते हैं तो भ्रष्टाचार कम हो सकता है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *