रिस्वत लेने वाले का अब खैर नही : मोरंग एस.पी.
माला मिश्रा बिराटनगर । गुंडागिर्दी ,चोरी निकासी ,तस्करी पर अंकुश और ट्राफिक व्यवस्थापन को कार्यसूची में पहिला प्राथमिकता दिया जाएगा । सभी विषयों पर अध्ययन कर सुरक्षा योजना का कार्यान्वयन होगा ।
उपरोक्त बाते गुरुवार को जिल्ला प्रहरी कार्यालय मोरंग में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में नव पदस्थापित एसपी मनोज कुमार केसी ने कही । पुलिस संगठन को बदनाम करने वाले अब बख्से नही जाएंगे । रिस्वत लेने वाले अधिकारी व पुलिस बल का फोटो सहित नाम विवरण कार्यालय का सूचना पट्ट में रखा जाएगा । अच्छा काम करनेवाले पुरस्कृत भी किया जाएगा । गुंडा का संगरक्षण देने वालो का पहचान कर उसपर करवाई की जाएगी । उन्होंने कहा मोरंग जिला के सभी पुलिस चौकी के इंचार्जों को मुलाकर इस बातों से अबगत कराया गया है ।


