Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू के मेयर शाक्य विरुद्ध विवेकशील साझा द्वारा प्रदर्शन

 

काठमांडू, १ जून । काडमांडू महानगरपालिका के मयेर विद्यासुन्दर शाक्य के विरुद्ध विवेकशील साझा पार्टी ने काठमांडू में प्रदर्शन किया है । शाक्य एक साल से काठमांडू महानगरपालिका के मेयर हैं, लेकिन उन्होंने ने अभी तक अपनी प्रतिबद्धता अनुसार काम नहीं किया है, ऐसी आरोप के साथ विवेकशील साझा के कार्यकर्ताओं ने काठमांडू महानगरपालिका के बाहर विहीबार प्रदर्शन किया है ।
निर्वाचन में शाक्य के साथ प्रतिस्पर्धा में करनेवाली विवेकशील साझा पार्टी के रञ्जु दर्शना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने १ साल की उपलब्धी मांगते हुए प्रदर्शन किया । काठमांडू को धूल और धुवां मुक्त बनाने के लिए आग्रह करते हुए विवेकशील साझा ने मेयर शाक्य को ज्ञापनपत्र भी दिया है । ज्ञापनपत्र देते हुए दर्शना ने कहा– ‘मेयर निर्वाचित होने के बाद शाक्य जी ने कहा था कि सौ दिन के भीतर मैं १०१ काम करके दिखता हूं । उसमें काठमांडू को धूल और धुवां मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता भी थी । लेकिन १०१ काम नहीं, १०१ भ्रम सिर्जना हो रहा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com