संसद में वजट पर छलफल जारी, साँसद त्रिपाठी नें बताया वजट काे सकारात्मक

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १ जून ।
प्रतिनिधि सभा और राष्ट्रीय सभा की बैठकों में आर्थिक वर्ष २०७५–७६ के बजट पर आज भी बहस शुरू जारी है । प्रतिनिधि सभा की बैठक में अर्थमंत्री डॉ. युवराज खतिवडा ने बजट के ऊपर विचार–विमर्श शुरू करने का प्रस्ताव किया था ।
बहस के शुरू में प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सांसद डॉ. मीनेंद्र रिजाल ने कहा कि बजट कृषि, पर्यटन, ऊर्जा, पूर्वाधार निर्माण जैसे क्षेत्रों के व्यावहारिक विकास के उद्देश्य पर खरा उतरता नजÞर नहीं आ रहा है ।
वहीं सांसद हृदयेश त्रिपाठी ने बजट को सकारात्मक बताया । बहस में प्रतिपक्षी दलों के सांसदों का कहना था कि बजट में संघीयता को मजबूत बनाने का उद्देश्य नहीं दिखता है, संविधान में उल्लिखित समाजवाद उन्मुख के लक्ष्य को नहीं समेटा गया है, जनता को उत्साहित करने जैसी बात नहीं है और नीति तथा कार्यक्रम में आए हुए विषय इसमें शामिल नहीं हैं ।

