Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर प्रकार का सिण्डिकेट अन्त किया जाएगाः गृहमन्त्री

 

विराटनगर, १ जून । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने कहा है कि अब हर प्रकार का सिण्डिकेट अन्त करने के लिए सरकार प्रयत्नशील है । विराटनगर में शुरु प्रदेश स्तरीय सुरक्षा गोष्ठी को शुक्रबार सम्बोधन करते हुए थापा ने कहा कि हर क्षेत्र में सिण्डिकेट है, लेकिन अब सरकार हर किसिम का सिण्डिकेट अन्त्य करने के लिए प्रतिबद्ध है ।
गृहमन्त्री थापा ने दावा किया है कि सरकार गठन के शुरु से ही सरकार सिण्डिकेट अन्त्य करने के लिए क्रियाशील हो रहा है । उनका मानना है कि सरकार सुरक्षा को भी समृद्धि और विकास के साथ जोड़ कर आगे बढ़ना चाहती है । उन्होंने कहा कि कानुन उलंघन कर विकास निर्माण के काम में विलम्ब करनेवाले ठेकेदारों को सरकार छोड़नेवाला नहीं है ।
गृहमन्त्री थापा ने कहा कि प्रदेश को भी अधिकार सम्पन्न बनाया जाएगा । सुरक्षा गोष्ठी में नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस के महानिरीक्षक, प्रदेश पुलिस कार्यालय के प्रमुख, जिला स्थित सुरक्षा प्रमुख आदि सहभागी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *