Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अर्थमन्त्री ने जनप्रतिनिधियों को अपमान किया हैंः सांसद यादव

 

काठमांडू, १ जून । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के सांसद प्रदीप यादव ने कहा है कि वर्तमान अर्थमन्त्री डा. युवराज खतिवडा जनप्रतिनिधि नहीं है, इसीलिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अपमान किया है । सरकार द्वारा संसद् में पेश बजट के संबंध में विचार–विमर्श करते वक्त सांसद् यादव ने अर्थमन्त्री खतिवडा के प्रति व्यंग्य करते हुए कहा– ‘हम लोग जनता से निर्वाचित हो कर आए हैं, किसी का आशिर्वाद प्राप्त कर नहीं । हमारे अर्थमन्त्री ने तो वडाध्यक्ष में भी चुनाव नहीं जीत पाए हैं । इसीलिए वह हमारे अपमान कर रहे हैं ।’
सांसद प्रदीप यादव सांसद् विकास कोष अन्तर्गत वितरित ४ करोड बजट के संबंध में बोल रहे थे । विनियोजित ४ करोड और प्रयोग संबंधी मापदण्ड को उल्लेख करते हुए उन्होंने अर्थमन्त्री के ऊपर आक्रोश व्यक्त किया । शुक्रबार संसद बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘आप जनता के प्रतिनिधि नहीं हैं । अगर जनता की प्रतिनिधि होते थे तो आप हम लोगों को इस तरह अपमान नहीं करते थे । आप ने जो बजट दया है, वह खूद अपने पास ही रख लीजिए । क्योंकि यह कोई बच्चा का लॉलिपाप नहीं है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com