Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिलिए #डब्बू जी से, जिनके डान्स आजकल Social media पे तहल्का मचा रहा है (Video)

 

सोशल मीडिया के इस दौर में किसी का भी पॉपुलर होना महज कुछ सेकेंड्स के खेल पर निर्भर करता है। सोशल मीडिया पर कुछ भी रातों-रात वायरल हो जाता है। ताजा मामला है मध्यप्रदेश के भोपाल के भाभा इंजिनियरिंग रिसर्च इंन्स्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव के डांस वीडियो का। 

संजीव श्रीवास्तव ने अपने परिवार की एक शादी समारोह में डांस किया और जिसने भी ये वीडियो देखा वह उनके डांस का कायल हो गया। इस डांस वीडियो में संजीव 1987 में आई गोविंदा की फिल्म ‘खुदगर्ज’ फिल्म के ‘मै से, मीना से ना साकी से’ गाने पर बेहद क्यूट अंदाज में डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग उनके डांस स्टेप्स के दीवाने हो चले हैं।

इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाले और गोविंदा की तरह कमर लचकाने वाले ‘अंकल जी’ का वीडियो इन दिनों बहुत वायरल हो रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर अभिनेत्री रवीना टंडन तक हर कोई इनके डांस की तारीफ कर चुके हैं। दरअसल, इनका नाम संजीव श्रीवास्तव उर्फ डब्बू जी मध्य प्रदेश में विदिशा के रहने वाले हैं और फिलहाल वे भोपाल के भाभा इंजिनियरिंग रिसर्च इंन्स्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

मीडिया के सामने आए प्रोफेसर श्रीवास्तव ने कहा, ‘यह एक अविश्वसनीय भावना है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरा डांस का वीडियो इतना वायरल हो गया है। मैं प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।’ प्रोफेसर श्रीवास्तव ने कहा कि वे 1982 से डांस कर रहे हैं और गोविंदा फैन है। प्रोफेसर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अब और अवसर मिलेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed