Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शान्ति स्थापना के लिए ‘पीस रोड’ कार्यक्रम

 

नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल
शान्ति स्थापना के उद्देश्य से काठमाडौं में ‘पीस रोड’ (शान्ति राजमार्ग) नामक कार्यक्रम सम्पन्न किया गया है । युनिर्भसल पीस फेडेरेसन नेपाल और नागार्जुन नगरपालिका की सहकार्य में आयोजित पीस रोड नामक कार्यक्रम का उद्घाटन नागार्जुन नगरपालिका के प्रमुख मोहन बहादुर बस्नेत ने किया । युनिर्भसल पीस फेडेरेसन नेपाल के महासचिव विनोद डाँगी के अनुसार कार्यक्रम में पूर्व सांसद्, नागार्जुन नगरपालिका की उप–प्रमुख सुशीला अधिकारी, सामाजिक अभियन्ता, शान्तिदूत, शिक्षक, विद्यार्थी लगायत विभिन्न समुदाय दर्जनों लोगों की सहभागिता रही ।


काठमांडू से प्रज्वल चुके ने दी जानकारी अनुसार ‘पीस रोड’ (शान्ति राजमार्ग) नामक कार्यक्रम की समापन समारोह में बोलते हुए नागार्जुन नगरपालिका के प्रमुख मोहन बहादुर बस्नेत ने कहा– ‘कार्यक्रम विश्व में शान्ति स्थापना के लिए सहयोगसिद्ध होगी । शान्तिभूमि नेपाल को विश्व में पहिचान कराना इसे ज्यादा सहयोग की जरुरत है ।’
पूर्व सांसद् मिलन राजवंशी की सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम में विश्व शान्ति तथा एकीकृत परिवार संघ के अध्यक्ष सन्तोष कुमार पौडेल, युपीएफ नेपाल के महासचिव विनोद डाँगी ने कार्यक्रम के सान्दर्भिकता के संबंध में बताया । उन्होंने कहा– ‘विश्व में हर जगह अशान्ति बढ्ते जा रही है । हर इनसान ने खुशी और शान्ति चाहते हैं । इनसान ने अपने अस्तित्व से अपरिचित होने के कारण दुःख भी पा रहा है । अशान्ति और दुःख से शान्ति कि ओर यात्रा करनी है तो ‘पीस रोड’ कार्यक्रम उपर्युक्त हो सकता है ।’

यह भी पढें   डोल्पा में फंसे सभी छह भारतीय पर्यटकों का हेलीकॉप्टर से सुरक्षित रेस्क्यू


विश्वव्यापी अभियान के दौरान इस तरहका कार्यक्रम आज विश्व भर मनाया जाता है । आयोजकों को माने तो शान्ति स्थापना के उद्देश्य से कार्यक्रम संचातिल है, जिसका लक्ष्य सम्पूर्ण धार्मिक और जातीय विभेदों को अन्त्य कर शान्ति स्थापना करना है । विभाजित मानव समुदाय को एक बनाना है । विश्व प्रसिद्ध शान्तिवादी आध्यात्मिक नेता डा. सन् म्योङ मुन ने विश्व शान्ति के लिए ऐसी अभियान शुरु किया था । नेपाल में भी यूनिभर्सल पीस फेडेरेसन ने विगत १३ सालों से हर साल पीस रोड कार्यक्रम करते आ रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com