Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेरे साथ अन्याय हुआ है, पार्टी के भीतर ही संघर्ष जारी रहेगाः खनाल

 

काठमांडू, ३ जून । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता झलनाथ खनाल ने कहा है कि उनके साथ अन्यय हुआ है । पार्टी के अन्दर जारी वरिष्ठता संबंधी विवाद में उन्होंने यह बात कहा है । चिनियां कम्युनिष्ट पार्टी द्वारा आयोजित २००वें माक्र्स शतवार्षिकी कार्यक्रम में सहभागी होकर स्वदेश लौटते वक्त शनिबार उन्होंने कहा कि अन्याय के विरुद्ध वह पार्टी के भीतर ही संघर्ष करेंगे ।
पूर्व प्रधानमन्त्री भी रहे खनाल ने पत्रकारों से कहा– ‘पार्टी वरियता में अन्याय हुआ है । इसके विरुद्ध पार्टी के भीतर ही मैंने फरक मत रखा है । मैं पार्टी भीतर ही संघर्ष करुंगा । न्याय के लिए लड़ाई जारी रहेगी ।’ उन्होंने यह भी कहा ही कम्युनिष्ट आन्दोलन में सहभागी होने से ही उन्होंने ने कम्युनिष्ट पार्टी के बीच एकता के लिए संघर्ष किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com